ओल नदी के संरक्षण एवं गहरीकरण कार्य का शुभारंभ

ओल नदी के संरक्षण एवं गहरीकरण कार्य का शुभारंभ
संवाददाता-किसन सोनी
बनखेड़ी–जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर परिषद बनखेड़ी में ओल नदी के संरक्षण एवं जल संचयन की दिशा में श्रमदान किया गया। नदी के जलस्तर को बढ़ाने एवं उसके पुनरुत्थान हेतु नदी की सफाई एवं गहरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया।
अभियान के माध्यम से ओल नदी में जलधारण क्षमता बढ़ाने, तथा जल स्रोतों को पुनर्जीवित किये जाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण करने के उद्देश्य अभियान के तहत श्रम दान किया गया। स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों की सहभागिता से यह कार्य प्रारंभ किया गया, जो आने वाले समय में क्षेत्र के जल संसाधनों को मजबूत आधार देगा।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदी के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनरुत्थान का संकल्प लिया।
उक्त अभियान का उद्देश्य न केवल नदी की स्थिति में सुधार करना, बल्कि क्षेत्र के भूजल स्तर को भी बढ़ाना भी है। अभियान के तहत संदेश दिया गया कि सामूहिक भागीदारी से जल संकट से निपटा जा सकता है।

Author

Next Post

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित महेन्द्र सागर तालाब के घाट तथा आस-पास साफ-सफाई कर श्रमदान किया।

Wed Apr 9 , 2025
Post Views: 48 टीकमगढ़ रिपोर्टर प्रशांत सिंह कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित महेन्द्र सागर तालाब के घाट तथा आस-पास साफ-सफाई कर श्रमदान किया। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, श्री विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि श्री […]

You May Like

Breaking News

error: Content is protected !!