मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि धर्मांतरण कराने वाले को फांसी की सजा होगी। इस निर्णय को महिलाओं ने एतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ मोहन यादव ने आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक बड़ी घोषणा कर दी कि अब प्रदेश में बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी की सजा के प्रावधान के बाद अब बेटियों का धर्मांतरण कराने वाले दोषियों के लिए भी फांसी की सजा का प्रावधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का महिलाये जमकर स्वागत कर रही हैं।जब इस संबंध में कुछ महिलाओं से राय जानी तो अघिकांश का कहना था कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का यह फैसला महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा और अब महिलाएं अपने आप को और अधिक सुरक्षित महसूस कर रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी जताया।