नवागत कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने महात्मा गांधी वृद्धाश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण,वृद्धजनों के साथ किया भोजन, भजन-कीर्तन भी सुनें

नवागत कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने महात्मा गांधी वृद्धाश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण,वृद्धजनों के साथ किया भोजन, भजन-कीर्तन भी सुनें
रायसेन। रायसेन में दशहरा मैदान के समीप स्थित महात्मा गांधी वृद्धाश्रम का नवागत कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा द्वारा बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने यहां निवासरत वृद्धजनों से चर्चा कर उनकी दैनिक दिनचर्या, नाश्ता, भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, वृद्धावस्था पेंशन मिलने सहित अन्य व्यवस्थाओं सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा द्वारा वृद्धजनों के साथ भोजन भी किया गया। इस दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता देखी तथा वृद्धजनों से प्रतिदिन मिलने वाले भोजन के मीनू तथा गुणवत्ता के बारे में भी पूछा।
वृद्धाश्रम में निवासरत् वृद्ध नारायण प्रसाद सहित अन्य वृद्धजनों द्वारा भजन-कीर्तन भी किया गया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वृद्धजनों के साथ बैठकर भजन सुना और उनकी सराहना की। निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक मनोज बाथम ने बताया कि वर्तमान में वृद्धाश्रम में 26 वृद्धजन रह रहे हैं जिनमें 15 महिला तथा 11 पुरूष है। वृद्धाश्रम के जॉन फेवियर तथा सिस्टर सुखमतीया द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की व्यवस्थाओं तथा सुविधाओं के बारे में बताया गया।

Author

Next Post

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरसिली में उद्यानिकी खेती का लिया जायजा, कलेक्टर बोले किसान उन्नत खेती की तरफ करें रुख

Wed Feb 5 , 2025
Post Views: 448 कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरसिली में उद्यानिकी खेती का लिया जायजा, कलेक्टर बोले किसान उन्नत खेती की तरफ करें रुख रायसेन। जिले में किसान अब उन्नत खेती की तरफ रख करने लगे हैं अन्य किसानों से प्रेरणा लेकर संवाद साली बनने के लिए किसान खुद को आत्मनिर्भर […]

You May Like

error: Content is protected !!