भोपाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल: समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, पुलिस को करना पड़ा जुगाड़

भोपाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल: समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, पुलिस को करना पड़ा जुगाड़

भोपाल के प्रभात चौराहे पर एक दर्दनाक हादसे में बस की टक्कर से 60 वर्षीय महिला सोमवती मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ऐशबाग पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाने के लिए कई बार 108 सेवा पर कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। मजबूर होकर पुलिस ने एक लोडिंग थ्री-व्हीलर ऑटो की मदद से महिला के शव को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना ने भोपाल की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है। समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण पुलिसकर्मियों और ऑटो चालक घनश्याम पुरवइया को शव अस्पताल ले जाना पड़ा, जो प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। आम नागरिकों की जान बचाने के लिए जिस एंबुलेंस सेवा को तत्पर रहना चाहिए, उसकी इस असंवेदनशीलता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना दिखाती है कि राजधानी में भी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है, जिससे आम जनता को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Author

Next Post

कलेक्टर कार्यालय के स्टेनोग्राफर श्री सतीश कुमार मालवीय 43 वर्षों से अधिक की शासकीय सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

Fri Jan 31 , 2025
Post Views: 479 कलेक्टर कार्यालय के स्टेनोग्राफर श्री सतीश कुमार मालवीय 43 वर्षों से अधिक की शासकीय सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तसेवानिवृति पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाईसंवाददाता-किसन सोनीनर्मदापुरम—  नर्मदापुरम कलेक्टर के स्टेनोग्राफर श्री सतीश कुमार मालवीय अपनी 43 वर्ष 05 माह की शासकीय सेवा पूर्ण करने के […]

You May Like

error: Content is protected !!