मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या पूजन और कन्या भोज की सनातन परंपरा का किया पालन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या पूजन और कन्या भोज की सनातन परंपरा का किया पालनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोक्षदायिनी मां सिद्धिदात्री जी के चरणों में किया शत-शत प्रणाममुख्यमंत्री निवास में कन्या पूजन के बाद कन्याओं के पांव पखारे गए

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या पूजन और कन्या भोज की सनातन परंपरा का पालन किया। मातृ शक्ति के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रदर्शित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे और उनका विधि विधान से पूजन किया। उन्होंने श्रद्धापूर्वक कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। पूजन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव निरंतर कन्याओं से संवाद करते रहे और उन्हें दुलार किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या पूजन के बाद कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा। कन्या भोज के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं को स्नेह पूर्वक भोज्य सामग्री परोसते हुए उनकी रूचि के अनुरूप मिष्ठान भी खिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या भोज के बाद सभी कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां सिद्धिदात्री जी के चरणों में शत-शत प्रणाम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने मातारानी से सभी को संकल्प सिद्धि के असीम आशीर्वाद के साथ मंगलमय और सुखमय जीवन देने की प्रार्थना की है।

Author

Next Post

देवरी कलाँ न्यूज़भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को धमकाने के मामले में संघ ने सोंपा ज्ञापन कार्यवाही की मांग। नगर की आंगनबाड़ी एवं रेवा स्व सहायता समूह का मामला।

Sat Oct 12 , 2024
Post Views: 417 विगत सप्ताह देवरी नगर की आंगनबाड़ियों में स्व सहायता समूह के द्वारा वितरण किये जाने वाला माध्यन भोजन में गड़बड़ी पाए जाने पर देवरी नगर के पत्रकार साथियों द्वारा भरस्टाचार की खबरों को प्रकाशित किया गया था। जिसको लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा मामला संज्ञान में […]

You May Like

error: Content is protected !!