चौथे चरण के चुनाव में मुख्यमंत्री डॉ यादव का आज 63 किमी लम्बा रोडशो, बागली से देवास पहुंचे


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शाम चुनाव प्रचार के दौरान 63 किमी लम्बे रोड शो में बागली से देवास पहुंचे। रास्ते में ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। जगह जगह 100 से अधिक स्वागत मंच बनाये गए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जन ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव को देवास पहुंचने में दो घंटे से भी अधिक समय लगा। बागली में वक़्फ़ कमेटी के सदस्यों ने मंच से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। यह रोड शो बागली, चापडा में मुख्यमंत्री के साथ बागली विधायक श्री मुरली भंवरा जनता से आशिर्वाद ले रहे थे। इसके पश्चात हाटपिपलिया से देवास लोकसभा प्रत्याशी श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, हाटपिपलिया विधायक श्री मनोज चौधरी रोड़ में शामिल हुए…. रोड़ शो दलौटा फाटा, नेवरी, नेवरी फाटा, भौरासा फाटा, जामगोद से होते हुए देवास पहुंचा….
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री महेश दुबे, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्री कमल यादव, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राम सोनी, मंडल अध्यक्ष श्री टिकेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहें।

Author

Next Post

मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने श्री गोविन्द मालू के दुखद निधन पर जताया शोक

Thu May 9 , 2024
Post Views: 203 *मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने श्री गोविन्द मालू के दुखद निधन पर जताया शोक*—————————————————*भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविंद मालू को नम आंखों से दी अंतिम विदाई*भोपाल, 09/05/2024। मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी […]

You May Like

error: Content is protected !!