बदला या पारिवारिक विवादःदो छात्रों को गोली मारी एक का धारदार हथियार से किया कत्ल

सोमवार को कानून व्यवस्था को धता बताते हुए दो छात्रों को कोचिंग जाते समय गोलियों से भून दिया गया और एक व्यक्ति जो की नगर सैनिक था उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह दमोह जिले का ग्राम बांसा तारखेड़ा गोलियों की आवाज से दहल उठा। दनादन चलती गोलियों ने कोचिंग जा रहे दो छात्रों को मौत की नींद सुला दिया। वहीं हत्यारे पहले ही एक नगर सैनिक की हत्या कर चुके थे। बताया जाता है एक माह पहले हुए विवाद के बाद बदला लेने की नियत से ये हत्याएं की गई है। वहीं इन हत्याएं को पुलिस पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है। बताया जा रहा है की मृतक और हत्या आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं।कुछ समय पहले मृतक और आरोपियों के बीच हुआ था विवाद जिला मुख्यालय से मात्र कुछ किलोमीटर दूर ग्राम बांसातारखेड़ा में सुबह सुबह तीन हत्याएं कर दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक और आरोपियों के बीच वाहन से बछिया कुचल जाने को लेकर विवाद हुआ था। विदित हो की हत्या आरोपी राजा विश्वकर्मा दमोह के नामी कालोनाइजर रॉकी सुरेखा की गाड़ी चलता है। कुछ समय पहले राजा विश्वकर्मा और रॉकी सुरेखा बांसा तारखेड़ा गए थे जहां गाड़ी की टक्कर से एक बछिया के घायल होने पर रॉकी सुरेखा और राजा विश्वकर्मा के साथ मारपीट की गई थी। जिसमे राजा विश्वकर्मा को चोटें आई थी और उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया था। दोनो पक्षों द्वारा विवाद की सूचना देहात थाना अंतर्गत सागर नाका चौकी को दी गई थी। वहीं सोसल मीडिया पर मृतक रमेश विश्वकर्मा द्वारा दिनांक 28/05/2024 को पुलिस अधीक्षक दमोह को दिया गया एक पत्र वायरल हो रहा है जिसमें मृतक

मृतक रमेश विश्वकर्मा का वायरल पत्र

रमेश विश्वकर्मा ने अपनी तथा अपने परिवार की हत्या की शंका जताई थी। मृतक रमेश विश्वकर्मा ने पत्र में उल्लेख किया था की यदि मुझे या मेरे परिवार के साथ कोई,हादसा या दुर्घटना होती है तो इसके लिए सुरेखा जी, राजा विश्वकर्मा, गोलू विश्वकर्मा, सजल विश्वकर्मा जिम्मेदार होंगे।

पुलिस ने बताया पारिवारिक विवाद में हुई हत्या

जिला पुलिस अधीक्षक ने वीडियो ब्यान जारी कर पूरे घटना क्रम को पारिवारिक विवाद में हत्या होना बताया है। पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा जारी ब्यान में पूरे मामले को सतही तौर पर बताया गया है। पुलिस का कहना है की पारिवारिक विवाद के चलते हत्याएं की गई हैं वहीं मृतक के परिजनों ने वीडियो जारी कर किसी तरह के पारिवारिक विवाद होने की बात से इंकार करते हुए पिछले माह हुए विवाद के बाद बदला लेने की नियत से हत्याएं करना बताया है। पुलिस इस पूरे

मामले को शुरू से ही पारिवारिक विवाद मानकर चल रही है। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा अपना ब्यान उनके व्हाट्स ऐप ग्रुप पर 5.07 मिनिट पर डाला गया जबकि मृतक रमेश विश्वकर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया हत्या की आशंका वाला पत्र ब्यान जारी करने के कई घंटे पहले ही वायरल हो गया था। इसके बावजूद पुलिस कप्तान ने अपने ब्यान में इस पत्र का जिक्र तक नहीं किया। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पांच अलग अलग टीमों का गठन कर आरोपियों के संभावित छुपने की जगह पर दबिश दी जा रही है। वहीं आरोपियों की पातासाजी के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।

Author

Next Post

रायसेन कालीटोर पिपरई के जंगल में अज्ञात महिला का मिला कंकाल।

Tue Jun 25 , 2024
Post Views: 637 रायसेन ब्रेकिंगकालीटोर पिपरई के जंगल में अज्ञात महिला का मिला कंकाल।जंगल में मवेशी चराने गए व्यक्ति ने दी थी पुलिस को सूचना।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची दीवानगंज पुलिस।लगभग 15 दिन पुराना बताया जा रहा है महिला का शव।अज्ञात महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष।पिपरई […]

You May Like

error: Content is protected !!