जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विधायक रामेश्वर शर्मा ने कुलांश नदी पर जल संवर्धन अभियान चलाया

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विधायक रामेश्वर शर्मा ने कुलांश नदी पर जल संवर्धन अभियान चलाया

हुजूर की कुलांश नदी पर जल संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन, विधायक शर्मा ने जनता और कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान किया।

आज जल नहीं बचाएंगे तो कल कैसे जीवन जी पाएंगे – विधायक रामेश्वर शर्मा

भोपाल। भीषण गर्मी में जहां एक ओर सूर्यनारायण अपना प्रकोप दिखा रहे हैं, जल स्रोत सूखे पड़े हैं वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की मुहिम छेड़ दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश भर में विश्व पर्यावरण दिवस से लगातार जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्राकृतिक एवं कृतिम जलस्रोतों की सफाई व वृक्षारोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की पहल में भोपाल के कई स्थानों पर रामेश्वर शर्मा भी सहभागी बने। रविवार को उन्होंने अभियानांतर्गत हुजूर विधानसभा के ईंटखेड़ी छाप में जल संवर्धन अभियान चलाया। जिसके तहत उन्होंने ईंटखेड़ी की कुलांश नदी पर जनता के साथ मिलकर सामूहिक रूप से घाट की सफाई की व पौधारोपण किया। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने नदी किनारे निर्मित शेड, गेवियन संरचना रिपेयरिंग कार्य, घाट की साफ-सफाई एवं पेंटिंग कार्य, खंडजा निर्माण कार्य, वृक्षारोपण कार्य, सीढ़ी निर्माण कार्य, गेवियन संरचना निर्माण आदि कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में जल श्रोतों के संवर्धन की दिशा में जो जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय और लाभकारी पहल है। यदि प्रकृति के इतने भीषण प्रकोप के बाद भी हम नहीं संभले तो और भी बुरे हालात होंगे। इसलिए हम सबको चाहिए कि अपने आसपास के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन न करते हुए आवश्यकतानुसार उपयोग करें। अपने गांव अथवा शहर के जलस्रोतों की नियमित साफ-सफाई करें, आस-पास के स्थानो पर पौधारोपण कर हरियाली फैलाएं। यदि आज ये सब प्रयास नहीं हुए तो हमारी आने वाली पीढ़ियां बुरे हालात के लिए हमें जिम्मेदार ठहराएंगी। उन्होंने आगे कहा कि – हुजूर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में हम पौधारोपण के साथ अनेकों स्थानों पर पार्क का निर्माण कराते हैं ताकि नागरिकजनों को शुद्ध वातावरण उपलब्ध हो सके। हुजूर की कुलाँश नदी भोपाल के बड़े तालाब को भरने वाली नदी है। और इस नदी के संवर्धन में ईंटखेड़ी के नागरिकों का विशेष योगदान है। इस नदी को निकट भविष्य में पार्वती नदी से भी जोड़ने की दिशा में हम काम कर रहें हैं। मेरी कोशिश रहेगी कि हुजूर में अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ जल संरक्षण और संवर्धन के लिए लोग आगे आएं। नागरिक सहभागिता से हुजूर में जल संवर्धन अभियान से बेहतर कल की और हम बढ़ सकें। क्योंकि यदि आज जल नहीं बचाएंगे तो कल कैसे जीवन जी पाएंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अज़हा की दी बधाई

भोपाल/ जून 16, 2024

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अज़हा की शुभकामनाएँ दी हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि पर्व को पारंपरिक रूप से आपसी सौहार्द्र, शांति और समरसता के साथ मनाएँ।

Author

Next Post

कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-खटाखट बढ़ा दी महंगाई

Sun Jun 16 , 2024
Post Views: 308 ➡️अब तक के खास समाचार ➡️ ➡️कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-खटाखट बढ़ा दी महंगाई ➡️अग्निपथ योजना को बदलाव के साथ फिर से शुरू करने की समाचार को सरकार ने बताया निराधार ➡️दिल्ली जल […]

You May Like

error: Content is protected !!