

बाल एवं किशोर श्रम पुनर्वास अभियान-
सामाजिक कलंक है,कानून अपराध है बाल श्रम
बाल श्रम के खत्म होने से खत्म होगी बेरोजगारी-सलमान
बाल मित्र बनकर बच्चों की उन्नति में सहभागी बनें-अनिल भंवरे
जिला श्रम अधिकरी ने दिलाई सपथ कहा-बच्चों को शिक्षा से जोड़ने सहभागी हों।
मंडीदीप/रायसेन-राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश अनुसार देश भर में 1 जून से बाल एवं किशोर प्रवास अभियान चलाया जा रहा है। जिले में श्रम विभाग के साथ बचपन बचाओ आंदोलन और कृषक सहयोग संस्थान बाल श्रम के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे हैं। अभियान के अंतर्गत आज औद्योगिक नगर मंडीदीप की दो कंपनियों हकाई और अनंत स्पिनिंग मिल्स में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालश्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में जिला श्रम अधिकारी जी एस मेहदेले ने बालश्रम को सामाजिक कलंक बताया। उन्होंने लोगों को बालश्रम करते पाए जाने पर उन्हें बाल श्रम से मुक्ति दिलाने के लिए संकल्प भी दिलाया।इस अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन के प्रदेश समन्वयक सलमान मंसूरी,राखी रघुवंशी और समाज सेवी संगठन कृषक सेवक संस्थान के अनिल भवरे,प्रीति चौरसिया उपस्थित रहे। श्रम अधिकरी ने बताया किशोर एवं श्रम पुनर्वास अभियान 30 जून तक संचालित किया जाएगा।
बाल श्रम से है बेरोजगारी-
बचपन बचाओ आंदोलन के प्रदेश समन्वयक सलमान मंसूरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा गरीबी और बालश्रम को जोड़कर ना देखें। बच्चों को फलने फूलने का अवसर दें उन्हें शिक्षा से जोड़ें। यदि बाल श्रम नहीं होगा तो युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह सच्चाई है बाल श्रम है इस लिए बेरोजगारी है।
बाल मित्र बनें,बचपन बचाएं-
कृषक सहयोग संस्थान के अनिल भवरे ने लोगों को बल मित्र बनकर बच्चों की समस्याओं का समाधान करने और उनकी उन्नति में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होने बताया कि संस्था जिले में बाल यौनहिंसा,बाल श्रम,बाल दुर्व्यापार और बाल विवाह जैसे मुद्दों पर कार्यरत है। कहा संस्था के साथ बाल मित्र बनकर आप अपने-अपने क्षेत्र में बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कर शिक्षा से जोड़ने के प्रयास में सहभागिता निभाएं।
कार्यक्रम में श्रम निरीक्षक अर के श्रीवास्तव,संदीप पाण्डे,आनंद स्पिनिंग मिल्स के एचआर मैनेजर अनिल कुमार सिंह,अमित शर्मा,जितेंद्र कहार,समाज सेवी प्रीति चौरसिया ने भी संबोधित किया। दोनों ही कंपनियों में 150 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला श्रम अधिकारी जी एस मेहदेले ने बाल एवं किशोर श्रम पुनर्वास अभियान से जुड़कर बालश्रम मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया।