जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सम्पूर्ण जिले में जल स्त्रोतों का किया जा रहा है जीर्णोद्धार

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सम्पूर्ण जिले में जल स्त्रोतों का किया जा रहा है जीर्णोद्धार

रायसेन, 07 जून 2024
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन के लिए कुओं, तालाब, बावड़ी सहित अन्य जल स्त्रोतों को उपयोगी बनाने हेतु साफ-सफाई तथा गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों को भी जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। रायसेन नगर में जनप्रतिनिधियों तथा नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा वार्ड क्रमांक-17 तथा वार्ड क्रमांक-04 में स्थित प्राचीन बावड़ियों को उपयोगी बनाने हेतु साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया। इसी प्रकार बाड़ी विकाखण्ड के ग्राम उटियाकलां तथा घोटीबेहरा में जल स्त्रोतों का गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है।

Author

Next Post

बेगमगंज धसान नदी के उद्गम स्थल जसरधी टोरिया पर जल गंगा संवर्धन अभियान

Fri Jun 7 , 2024
Post Views: 478 मप्र शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद पटेल द्वारा रायसेन जिले की बेगमगंज जनपद अंतर्गत धसान नदी के उद्गम स्थल जसरधी टोरिया पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। पंचायत एवं श्रम मंत्री श्री पटेल द्वारा […]

You May Like

error: Content is protected !!