ग्राम बीजनवाड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान

ग्राम बीजनवाड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत
जल संरक्षण का संदेश देने के लिए दीवार लेखन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
संवाददाता-किसन सोनी
पिपरिया– कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला नर्मदापुरम द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में जन-भागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण को लेकर निरंतर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बीजनवाड़ा (सेक्टर क्रमांक 4), विकासखंड पिपरिया में जिला समन्वयक श्री पवन सहगल के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक के नेतृत्व में नवांकुर संस्था मंजू महिला शिक्षा एवं कल्याण समिति द्वारा दीवार लेखन का कार्य किया गया। दीवारों पर प्रेरक स्लोगनों के माध्यम से जल के महत्व को दर्शाया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी को जल बचाने की शपथ दिलाई गई। उक्त आयोजन द्वारा ग्रामीणों में जल की महत्ता को लेकर चेतना जागृत की गई तथा उन्हें जल संचयन की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिलेभर में इसी तरह की गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से यह अभियान जिले को जल समृद्ध बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Author

You May Like

error: Content is protected !!