उज्जैन में महाशिवरात्रि की घूममहाकाल में भक्तों का सैलाब उमड़ामुख्यमंत्री ने किये महाकाल दर्शन

महाशिवरात्रि पर्व पर आज बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी महाकाल के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।
विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व भक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे हैं। वहीं कई वीआईपी भी पहुंच रहे हैं। आज सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाकाल मंदिर पहुंचकर सपत्नीक बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और देश एवं प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना भगवान महाकाल से की। पूजन पंडित महेश पुजारी ने संपन्न कराया।

Author

Next Post

एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक वर्गकी छात्रवृत्ति की अलग मद बने: विभा पटेल राज्य में 50 फीसदी की सम्मान जनक बढ़ोतरी करें डबल इंजन सरकार

Thu Feb 27 , 2025
Post Views: 39 एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक वर्गकी छात्रवृत्ति की अलग मद बने: विभा पटेलराज्य में 50 फीसदी की सम्मान जनक बढ़ोतरी करें डबल इंजन सरकारकेंद्र सरकार बीते 10 साल से स्कालरशिप में लगातार कटौती कर रही भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने भारतीय जनता पार्टी […]

You May Like

error: Content is protected !!