देहात पुलिस की नशे के सौदागरों पर लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई, 7 किलो 243 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
कुलदीप आर्य-जिला ब्यूरो शिवपुरी
शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया और एक के बाद एक नशीले पदार्थों के विरुद्ध एक के बाद एक लगातार कार्रवाईयां जारी है। इसी क्रम आज पुलिस ने 7 किलो 243 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास बरामद हुए गांजे की कीमत करीबन 1 लाख 5 हजार रूपए बताई गई है। वहीं कल देहात थाना पुलिस द्वारा 1 किलो अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। यह नशेले पदार्थों के खिलाफ देहात पुलिस लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई है।
देहात थाना प्रभारी रत्नेश सिंह यादव ने बताया कि एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में नशा स्मैक, चरस, गांजा व शराब माफियाओं को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी क्रम में देहात पुलिस लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों पर लगातार कार्रवाईयां कर रहा है। इसी क्रम में आज मुखबिर से सूचना मिली कि एक एक व्यक्ति जैकेट पेन्ट-शर्ट पहने हुए उम्र करीबन 25-30 साल का नोन कोल्हू पुलिया के पास पुरानी प्याज मंडी थाना देहात पर एक थैला में अबैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय करने की फिराक में खड़ा है। जिस पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी आशीष पुत्र स्व. दिनेश भट्ट उम्र 30 साल नि. पंचशील नगर थाना कोतवाली जिला दतिया के कब्जे से अवैध रूप से रखे पाए जाने पर कुल करीबन 7 किलो 243 ग्राम गांजा कीमती करीबन 1 लाख 5 हजार रुपये को जप्त कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रत्नेश सिह यादव थाना प्रभारी देहात, उनि जे.बी.सिंह बैस, उनि प्रियंका शुक्ला, प्रआर विनय सिंह, प्रआर. सुनील भार्गव, प्रआर सुरेन्द्र दुबे, आर, दिनेश सिंह, बदन सिंह धाकड़, ऋषभ करारे, रणवीर शर्मा, राघवेन्द्र, मनोज कुमार, महिला आर. शिल्पी गुप्ता की मुख्य भूमिका रही है।