रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे का उनके प्रमोशन के बाद हुआ भोपाल ट्रांसफर,
अरविंद कुमार दुबे को मुख्यमंत्री के अपर सचिव बनाने के साथ ही प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार भी है,सन ( 2014 )बैच के अरुण कुमार विश्वकर्मा होंगे रायसेन के नये कलेक्टर
रायसेन।रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे का तबादला शासन द्वारा प्रमोशन दिए जाने के बाद वल्लभ भवन मंत्रालय हो गया है।उनके स्थान पर अब अरुण कुमार विश्वकर्मा रायसेन के नवागत कलेक्टर होंगे।अपने शानदार कार्यकाल के लिए जाने जायेंगे अरविंद कुमार दुबे।लगभग साढे तीन साल के बेमिसाल कार्यकाल के बाद प्रमोशन के बाद अपर सचिव मुख्य मंत्री की बागडोर संभालेंगे अरविंद दुबे।वह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के यहां अवर सचिव के साथ प्रबंध संचालक राज्य कृषि उधोग विकास निगम का प्रभार भी दिया गया है।नये कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा सन 2014 आइएएस बैच के अधिकारी हैं।रायसेन कलेक्टर, एसडीएम के पद पर रहे अरविंद दुबे के कार्यकाल में रायसेन शहर जिले का विकास में नई ऊंचाइयां मिली हैं।