महिलाओं को फ्रंट ऑफिस का दिया जा रहाप्रशिक्षण पर्यटन विभाग की पर्यटन स्थलों पर महिलाओं हेतु अभिनव पहल


संवाददाता-किसन सोनी


सोहागपुर–  मढ़ई पर्यटन स्थल मे फ्रंट ऑफिस के लिए महिलाओ को मध्य प्रदेश पर्यटन एवं जिला प्रशासन  के मार्गदर्शन मे इंडियन ग्रामीण सर्विसेस ( IGS ) संस्था द्वारा महिलाओ के लिए 30 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है,  साथ ही प्रशिक्षण के पश्चात्य महिलाओ को रोजगार से भी जोडा जाएगा। जिसके लिए अभी से ही अलग अलग नियोक्ताओं से भी संपर्क किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी महिलाओ को संबंधित विषय के लिए प्रमाण पत्र दिया जाएगा एवं इंटरव्यू कराने के लिए भी तैयार किया जा रहा है।

पिपरिया: जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद से जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर द्वारा ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के दिशा- निर्देशानुसार महिलाओं को फ्रंट ऑफिस ट्रेड के लिए निशुल्क प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण की अवधि 30 कार्य दिवस है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी प्रशिक्षार्थियों को फ्रंट ऑफिस कार्य के प्रैक्टिकल प्रशिक्षण मढ़ई के चुनिंदा मध्यप्रदेश टूरिज्म की होटल रिसोर्ट में भेजा जाएगा। जिससे वह अपने कार्यक्षेत्र को बेहतर तरीके से सीख और समझ सकें। साथ ही महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा हेतु सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रशिक्षार्थियों को रोजगार से भी जोड़ा जाएगा ताकी महिलाएं आत्मनिर्भर हों सकें और महिलाओं के लिए पर्यटन स्थल सुरक्षित हो वे दिल खोलकर पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकें। यह मध्यप्रदेश टूरिज्म का उद्देश्य है
वहीं आईजीएस संस्था से रोहित सोनवानी ने बताया कि महिलाओं के सुरक्षित पर्यटन परियोजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना संस्था का उद्देश्य है। लगातार पर्यटन स्थलों पर संस्था द्वारा महिलाओं को विभिन्न प्रशिक्षण आयोजित कराए जा रहे हैं। पर्यटकों के लिए नए नए पर्यटन स्थलों को निकालने के कार्य मध्यप्रदेश पर्यटन एवं जिला प्रशासन सतत प्रयासरत है

Author

Next Post

स्व चंदन सिंह महदेले (शिक्षक) जी की पुण्य स्मृति में प्रथम टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन 2025 का फाइनल मुकाबला

Thu Jan 16 , 2025
Post Views: 36 टीकमगढ़ रिपोर्टर प्रशांत सिंह आज हमारे मातौली ग्राम मैं स्व चंदन सिंह महदेले (शिक्षक) जी की पुण्य स्मृति में प्रथम टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन 2025 का फाइनल मुकाबला 16.01.2025 को कर्मासन 11 vs लार 11 के मध्य खेला गया जिसमें विजेता टीम कर्मासन 11 रही।मैच स्कोरिंग […]

You May Like

error: Content is protected !!