नववर्ष 2025 में दो बड़े अधिकारियों को मिला प्रमोशन
रायसेन। नए साल 2025 में जिले के दो बड़े जिला प्रशासन के अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। उन्हें यह पदोन्नति शासन स्तर पर मिली है। जिससे अधिकारी कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिले के संवेदनशील कलेक्टर अरविंद दुबे मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग वल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल स्तर पर कलेक्टर अरविंद दुबे और फ़ूड इंस्पेक्टर संदीप भार्गव को यह पदोन्नति उनकी आमजन के बीच बेहतर कार्यशैली की वजह से शासन द्वारा 30 दिसंबर 2024 को मिली। एकमात्र भारतीय प्रशासनिक सेवा कैडर 2012 के आईएएस कलेक्टर अरविंद दुबे को भारतीय प्रशासनिक प्रवर श्रेणी वेतनमान पे-मैट्रिक्स 13 में पदोन्नत करते हुए उनके नाम के समक्ष दर्शाये गए पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से पदस्थ किया जाता है। तालिका क्रमांक 21 में कलेक्टर अरविंद दुबे को पदस्थ किया जाता है। मालूम हो कि कलेक्टर अरुण दुबे ने जिला एवं प्रशासन के अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाकर अच्छा काम किया है संवेदनशील कलेक्टर अरविंद दुबे की कार्यशैली वैसे भी आमजनों के बीच बेहतर साबित हुई है। बुधवार को नए वर्ष 20-25 में कलेक्टर अरविंद दुबे को लोगों द्वारा शुभकामनाएं और बधाई देने का दिनभर तांता लगा रहा। सिल्वर कलेक्टर अरविंद दुबे ने बेहतर कार्य शैली की वजह से लोगों के बीच अमिट छाप छोड़ते हुए सेवा के 4 साल पूरे करने जा रहे हैं। वहीं रायसेन के फूड इंस्पेक्टर संदीप भार्गव भी एएफओ सहायक खाद्य अधिकारी के रूप में पदोन्नति हुए हैं। इनकी कार्यशैली की वजह से उन्हें यह बड़ा इनाम मिला है ।एएफ ओ भार्गव को भी बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।