पचमढ़ी महोत्सव 26 दिसम्बर सेपिपरिया– प्रदेश के पर्यटन स्थल पचमढ़ी में 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाला पचमढ़ी महोत्सव पर्यटकों के लिए एक अनूठा अनुभव साबित होगा।

पचमढ़ी महोत्सव 26 दिसम्बर से
पिपरिया– प्रदेश के पर्यटन स्थल पचमढ़ी में 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाला पचमढ़ी महोत्सव पर्यटकों के लिए एक अनूठा अनुभव साबित होगा। साहसिक गतिविधियों से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक, इस महोत्सव में हर उम्र और रुचि के पर्यटकों के लिए कुछ न कुछ खास होगा।

साहसिक गतिविधियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम-

इस वर्ष पचमढ़ी महोत्सव में साहसिक ट्रेकिंग, कैम्पिंग, साइकलिंग, और अन्य साहसिक गतिविधियों का आयोजन होगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक लोक नृत्य, संगीत, आर्मी बैंड और योग की विशेष प्रस्तुतियाँ पर्यटकों को आकर्षित करेंगी। खासतौर पर, पचमढ़ी रन, भोजन मिलेट कैफे, जैविक खाद्य महोत्सव और ताजे प्राकृतिक उत्पादों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही पक्षी दर्शन, प्रकृति भ्रमण और तितली दर्शन जैसी गतिविधियाँ पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाएंगी।

हेरिटेज और धार्मिक पर्यटन-

हेरिटेज रॉक आर्ट पेंटिंग, हेरिटेज वॉक, तारों का अवलोकन, और धार्मिक स्थल जैसे चौरागढ़, महादेव मंदिर और अन्य मंदिर यात्रा भी महोत्सव का हिस्सा होंगे। ये गतिविधियाँ पचमढ़ी की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का अन्वेषण करने का अनूठा अवसर प्रदान करेंगी।

विशेष आकर्षण और संगीत प्रस्तुतियाँ-

पचमढ़ी महोत्सव के दौरान 26 दिसंबर को एक रंगारंग कार्निवल का आयोजन होगा, जो कि महोत्‍सव का मुख्‍य आकर्षण का केन्‍द्र होगा। जिसमें पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद, 29 दिसंबर को मिलिट्री बैंड द्वारा एक सुमधुर संगीत प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव में खासतौर पर 30 दिसंबर को सारेगामापा और बॉलीवुड गायिका इशिता विश्वकर्मा अपने मधुर स्वरों से महोत्सव को संगीतमय बनाएंगी। 31 दिसंबर को हास्य कवि श्री हिमांशु बवंडर (शर्मा) पर्यटकों के लिए हंसी-ठहाकों के साथ वर्ष 2024 को विदाई देंगे।”

Author

Next Post

नववर्ष उत्सव के दौरान पर्यटक पचमढ़ी में वर्ष 2025 के पहले सूर्योदय का आनंद लेंगे।

Sun Dec 22 , 2024
Post Views: 79 “नववर्ष उत्सव- नववर्ष उत्सव के दौरान पर्यटक पचमढ़ी में वर्ष 2025 के पहले सूर्योदय का आनंद लेंगे। पचमढ़ी का प्राकृतिक सौंदर्य और शांति नए साल का स्वागत करने के लिए एक उत्तम स्थल प्रदान करेगा। एक सप्ताह का उत्सव- पचमढ़ी महोत्सव का एक सप्ताह का यह आयोजन […]

You May Like

error: Content is protected !!