थालादिघावन भाजपा शक्ति केंद्र से पहली बार बन मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी पाजरा निवासी,

थालादिघावन भाजपा शक्ति केंद्र से पहली बार बन मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी पाजरा निवासी,

मंडल अध्यक्ष का भव्य स्वागत धूमधाम के साथ,

पत्रकार ललित लोधी

उदयपुरा/देवरी- ग्राम थालादिघावन में गांधी चौक बाजार में पहली बार आगमन पर मंडल अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। जो उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के देवरी के थालादिघावन शक्ति केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें अध्यक्ष का भाजपा पदाधिकारी एवं वरिष्ठजनों के द्वारा फूलमाला एवं आतिशबाजी का स्वागत किया गया। सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गईं। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी के नगर आगमन पर भव्य स्वागत अतिशबाजी हुई साथ ही कार्यकर्ताओ ने फूल माला से स्वागत भी किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम के मुख्य मार्गो से रैली भी निकाली गई इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी कार्यकर्ताओं के साथ ढोल तासों की धुन पर थिरकते हुए भी नजर आए। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और डॉ मोहन यादव एवं राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल प्रदेश की सरकार है। इसका निर्माण बूथ अध्यक्ष बूथ का कार्य कर करता है। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा संघटन के द्वारा नवीन जिम्मेदारी सोपे जाने के बाद मुझे ख़ुशी है कि में इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाऊंगा साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं ओर मेरे अपने भाइयो और माता बहनो सहित विरष्ठ जनो के द्वारा किये गए आत्मीय स्वागत के लिए आप सभी का आभार में पूरे देश प्रदेश सहित पूरे भाजपा संगठन सहित आप सभी लोगो का दिल से आभार मानता हूं।मुझे सौपी गई जिम्मेदारी में पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।आप सभी का मार्गदर्शन व साथ आशीर्वाद हमेशा ऐसा ही मिलता रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी एंव हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष रामदास त्याग जी महाराज, सरपंच धनश्याम खजूरिया ,(बडेवीर)थाला, पूर्व सरपंच हरिशंकर भेनिया, भाजपा नेता कमलेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष लोधी जाग्रति मंच जगदीश लोधी, भाजपा नेता भूपेन्द्र वर्मा, पूर्व सरपंच गुड्डूभैया, भाजपा नेता महेश घनोलिया, वरिष्ठ नेता सम्मर जधेनिया, सचिव दुर्गा प्रसाद सोमिया, भाजपा नेता धनराज लोधी, एडवोकेट पदमखजूरिया, अखिलेश जधेनिया, धनराज लोधी, पत्रकार यशपाल लोधी, अंकित लोधी,आदि लोगों की उपस्थिति प्रमुख रूप थी।

शक्ति केंद्र थालादिघावन से पहली बार बना मंडल अध्यक्ष,

थालादिघावन शक्ति केंद्र से पहली बार देवरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर ग्राम में खुशी का माहौल देखा गया। जहां देखो वहां सुनील लोधी को भव्य स्वागत किया गया। देवरी क्षेत्र का लोधी बहुल गांव जो थालादिघावन जो भाजपा का शक्ति केंद्र है। जहां से सुनील लोधी पांजरा निवासी जो देवरी मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।

Author

Next Post

भोपाल इंदौर ग्वालियर में एक साथ रेड हुई

Wed Dec 18 , 2024
Post Views: 51 पूर्व चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह बैंस के करीबी रियल एस्टेट कारोबारी राजेश शर्मा के 52 ठिकानों पर एक साथ इनकम टैक्स की रेड पिछले 12 घंटों से जारी आयकर विभाग को त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के 10 लाकर अब तक मिले भोपाल इंदौर ग्वालियर में एक साथ रेड […]

You May Like

error: Content is protected !!