विधायक डॉ चौधरी ने केन-बेतवा राष्ट्रीय लिंक परियोजना प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

विधायक डॉ चौधरी ने केन-बेतवा राष्ट्रीय लिंक परियोजना प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

रायसेन, 18 दिसम्बर 2024
सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से केन-बेतवा राष्ट्रीय लिंक परियोजना प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा जिला अधिकारी भी उपस्थित रहे। विधायक डॉ चौधरी ने बताया कि केन बेतवा लिंक परियोजना से बेगमगंज क्षेत्र के ग्रामों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन बेतवा लिंक परियोजना आकार लेने जा रही है। केन बेतवा लिंक परियोजना से सिंचाई, पेयजल एवं उद्योगों के लिए जल उपलब्धता बढ़ेगी। साथ ही लाभान्वित ग्रामों का आर्थिक तथा सामाजिक विकास भी होगा।

Author

Next Post

सुशासन सप्ताह के तहत 19 से 24 दिसम्बर तक चलेगा ‘‘प्रशासन गांव की ओर‘‘ अभियान

Wed Dec 18 , 2024
Post Views: 82 रायसेन, 18 दिसम्बर 2024रायसेन जिले में 19 से 24 दिसम्बर 2024 तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के दौरान 19 दिसम्बर से राष्ट्रव्यापी अभियान ‘‘प्रशासन गांव की ओर‘‘ शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत जनसेवा संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन […]

You May Like

error: Content is protected !!