कलेक्टर श्री दुबे ने महात्मा गांधी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ सांझा की दीपावली की खुशियांबुजुर्गों को मिष्ठान, फल सहित उपहार भेंट कर लिया आशीर्वाद

कलेक्टर श्री दुबे ने महात्मा गांधी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ सांझा की दीपावली की खुशियां
बुजुर्गों को मिष्ठान, फल सहित उपहार भेंट कर लिया आशीर्वाद

कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने गुरुवार को रायसेन स्थित महात्मा गांधी वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दीपावली पर्व की खुशियां सांझा की। उन्होंने बुजुर्गों से संवाद कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई, फल सहित उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया। वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्ग भी दीपोत्सव पर्व पर जिले के मुखिया को अपने बीच पाकर बेहद उत्साहित और खुश थे।

कलेक्टर श्री दुबे ने बुजुर्गों के साथ बैठकर सुने भजन–कीर्तन

कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा बुजुर्गों से संवाद के दौरान भजन–कीर्तन सुनाने का आग्रह करने पर बुजुर्गों ने ढोलक–मंजीरे, हारमोनियम बजाकर भजन कीर्तन किया। वहीं कुछ बुजुर्गों ने उत्साह में नृत्य भी किया। कलेक्टर श्री दुबे सहित एसडीएम श्री मुकेश सिंह, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री मनोज बॉथम ने बुजुर्गों का उत्साहवर्धन भी किया।

Author

Next Post

रायसेन स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम सम्पन्नजनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गायों तथा गोवर्धन का किया पूजन

Sat Nov 2 , 2024
Post Views: 70 रायसेन स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम सम्पन्नजनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गायों तथा गोवर्धन का किया पूजन रायसेन, 02 नवम्बर 2024रायसेन में वार्ड क्रमांक-01 स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री […]

You May Like

error: Content is protected !!