चिकलोद रेंज में डेढ़ वर्ष के तेंदुआ का शव मिला, अधिकारियों की देखरेख में किया अंतिम संस्कार

चिकलोद रेंज में डेढ़ वर्ष के तेंदुआ का शव मिला, अधिकारियों की देखरेख में किया अंतिम संस्कार
रायसेन
रविवार की शाम को चिकलोद रेंज के मैदानी क्षेत्र में डेढ़ साल के तेंदुआ के शव की सूचना मिलने पर महकमे के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामान्य वन मंडल की चिकलोद रेंज के अमर्थोंन में वन्य जीव के शव की सूचना पर एक बार फिर हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंच कर विभागीय अधिकारियों ने वन्यजीव का निरीक्षण किया। सूत्र बताते है की तेंदुआ की मौत संदिग्ध परिस्तिथियों में हुई कोई शिकार की आशंका व्यक्त कर रहा है। तो कोई करंट से मौत होने की जानकारी दे रहा है। इस सम्बंध में महकमे के। रेंजर सहित अन्य जिम्मेदारों ने बताया की आमर्थोन के बखरिया नाले के पास राजस्व भूमी पर तेंदुआ के शव की सूचना प्राप्त हुई थी तस्दीक होने पर विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराया रात में ही अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। बताया जाता है की सोमवार को वन विहार एवं विभाग के चार स्दस्यीय चिकित्सको के दल ने तेंदुआ का पोष्टमास्टम किया उसके बाद शव का जंगल मे ही अंतिम संस्कार किया गया।
इनका कहना है
चिकलोद रेंज में डेढ़ वर्ष के तेंदुआ का शव मिला था पीएम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया मौत के कारणों का वास्तविक पता पीएम रिपोर्ट के बाद चलेगा
हेमन्त रैकवार
डीएफओ औबेदुल्लागंज

Author

Next Post

मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, संशोधन तथा नाम हटाने के लिए 28 नवम्बर तक लिए जाएंगे आवेदन- कलेक्टर श्री दुबेफोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम की दी गई जानकारी

Tue Oct 29 , 2024
Post Views: 135 मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, संशोधन तथा नाम हटाने के लिए 28 नवम्बर तक लिए जाएंगे आवेदन- कलेक्टर श्री दुबेफोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम की दी गई जानकारी रायसेन, 29 अक्टूबर 2024फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम के संबंध में कलेक्ट्रेट […]

You May Like

error: Content is protected !!