आयुर्वेद दिवस पर जिले भर में आयोजित हुए कार्यक्रम

आयुर्वेद दिवस पर जिले भर में आयोजित हुए कार्यक्रम

रायसेन, 28 अक्टूबर 2024
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नवम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में रायसेन जिले में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में शासकीय यूनानी औषालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें ग्रामीणों तथा विद्यार्थियों को आयुर्वेद के बारे में अवगत कराया गया। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि दीवानगंज, सेमरा, सालेरा, चैनपुर, सिलारी, सियरमउ सहित अन्य ग्रामों में स्थित शासकीय यूनानी औषधालयों, रायसेन स्थित शासकीय आयुष विंग पंचक्रम सेंटर रायसेन में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारी और आयुर्वेद उपचारों के बारे में बताया गया। इसी प्रकार शासकीय आयुर्वेद औषधालय एवं एचडब्ल्यूसी मण्डीदीप में स्वर्ण प्राशन संस्कर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 237 बच्चों को औषधी पिलाई गई। साथ ही योग प्रशिक्षक द्वारा सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, प्राणायाम आदि योगासन कराए गए।

Author

Next Post

चिकलोद रेंज में डेढ़ वर्ष के तेंदुआ का शव मिला, अधिकारियों की देखरेख में किया अंतिम संस्कार

Tue Oct 29 , 2024
Post Views: 79 चिकलोद रेंज में डेढ़ वर्ष के तेंदुआ का शव मिला, अधिकारियों की देखरेख में किया अंतिम संस्काररायसेन रविवार की शाम को चिकलोद रेंज के मैदानी क्षेत्र में डेढ़ साल के तेंदुआ के शव की सूचना मिलने पर महकमे के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी […]

You May Like

error: Content is protected !!