कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशानुसार जांच दलों द्वारा फैक्ट्रियों तथा कारखानों का किया गया निरीक्षण

रायसेन, 15 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले में संचालित विभिन्न फैक्ट्रियों तथा कारखानों के निरीक्षण हेतु जांच दल गठित कर सतत् निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशानुसार मंगलवार को जांच दल में शामिल नायब तहसीलदार श्री विक्रम सिंह राजपूत, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री संदीप भार्गव सहित अन्य अधिकारियों ने ओद्योगिक क्षेत्र राजीव नगर स्थित सिवाय इंटरप्राइजेज, नीरकेम इंडस्ट्रीज यूनिट, शिवाय पॉलीमर, गिलहरी आर्गेनिक्स सहित अन्य फैक्ट्रियों तथा कारखानों का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में स्थापित विभिन्न फैक्ट्रियों तथा कारखानों जो लम्बे समय से बंद हैं या जिनमें कोई संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें या जिनमें नियमों का उल्लंघन हो रहा हो, उनकी जांच हेतु दल गठित किए गए हैं। राजीवनगर के अलावा मंडीदीप सहित अन्य क्षेत्रों में स्थापित फैक्ट्रियों तथा कारखानों का भी जांच दलों द्वारा निरीक्षण किया गया।

Author

Next Post

कलेक्टर श्री दुबे ने नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर किया निराकरणरायसेन, 15 अक्टूबर 2024कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आएं नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया।

Tue Oct 15 , 2024
Post Views: 267 कलेक्टर श्री दुबे ने नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर किया निराकरणरायसेन, 15 अक्टूबर 2024कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आएं नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि 15 अक्टूबर 2024 मंगलवार को दरगाह शरीफ का 803-वॉ […]

You May Like

error: Content is protected !!