नमो नमो मोर्चा के रास्ट्रीय अध्यक्ष का झीलों की नगरी भोपाल आगमन पर किया गया भव्य स्वागत सम्मान

नमो नमो मोर्चा के रास्ट्रीय अध्यक्ष का झीलों की नगरी भोपाल आगमन पर किया गया भव्य स्वागत सम्मान

संगठन विस्तार की श्रृंखला में भोपाल के कई वरिष्ट समाज सेवियों को नमो नमो मोर्चा के पद से किया गया मनोनयन

भोपाल।
आज दिनांक10 अक्टूबर गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रूप से याद किया जाएगा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहे देश के निर्माण एवं भारत देश को विश्व गुरु बनाए जाने के लिए नमो नमो मोर्चा भारत के बढ़ते कदम। बड़े ही गर्व का विषय है कि नमो नमो मोर्चा भारत से जुड़े हमारे सभी पदाधिकारी प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर देश के निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय हटवार जी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह गोल्हानी ने नमो नमो मोर्चा भारत का क्या मिशन है, हमारा मिशन राष्ट्र की असंगठित युवा- महिला और पुरुष शक्ति को संगठित करते हुए हमारे सनातन संस्कृति सिद्धांत और संविधान के द्वारा दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजना जन-जन तक पहुंचाना और योजना का लाभ देना। भारत देश में निवासरत हमारे सभी नागरिक बंधुओं को सर्व समाज में सामाजिक एकता और समरसता के भाव प्रदर्शित करते हुए वसुधैव कुटुंबकम की भावना से ओत-प्रोत होकर सभी को राष्ट्र विकास के मुख्य धारा से जोड़कर सशक्त और समृद्ध बनाकर भारत को विश्व गुरु बनाना जिसके लिए नमो नमो मोर्चा निरंतर शनै: शनै: सबको साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। देश में हिंदू समाज को सनातन संस्कृति के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए देश को शक्तिशाली एकजुट बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गठित राष्ट्रीय नमो नमो मोर्चा के सनातन समाज के मसीहा आदरणीय श्री विजय हटवार जी संगठन के विस्तार को लेकर आज अल्प प्रवास पर झीलों की नगरी राजधानी भोपाल पधारे, जहां पर नमो नमो मोर्चा के सभी पदाधिकारीयों एवं नागरिक बंधुओ ने आज यहां मध्य प्रदेश के तेलघानी बोर्ड के कार्यलय एमपी नगर में, सभी सनातन समाजों के गण्यमान्य नेताओं ने उनसे सौजन्य भेंट कर सॉल श्रीफल एवं मोतियों का हार पहनाकर भव्य स्वागत सम्मान स्वागत किया। जिसमें विशेष रूप से वरिष्ठ समाजसेवी श्री किशोर लहरपुरे जी, एडवोकेट श्री तेली पुरुषोत्तम गुप्ता जी श्री संतोष राज मुख्य प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी भोपाल, श्री गणेशराम साहू इकाई अद्यक्ष बरखेडा पठानी सहित और भी गणमान्य नागरिक बंधु उपस्थित रहे। संगठन विस्तार को लेकर आज झीलों की नगरी भोपाल राजधानी से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय हटवार जी के मार्गदर्शन में वरिष्ठ समाजसेवी श्री एडवोकेट तेली पुरषोत्तम गुप्ता जी को राष्ट्रीय संरक्षक, एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह गोल्हानी, श्री जे पी साहू महामंत्री श्री संतोष राज साहू मुख्य प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नमो नमो मोर्चा भारत एवं श्रीराम साहू प्रदेश मिडिया प्रभारी की अनुशंसा पर श्री रवि साहू मुख्य प्रदेश मीडिया प्रभारी, श्री विनोद कुमार गुप्ता उज्जैन संभागीय संरक्षक, श्री मुकेश साहू प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, श्री गणेश राम साहू भोपाल जिला सोशल मीडिया प्रभारी, श्री विमल साहू भोपाल जिला नगर सोशल मीडिया प्रभारी, श्री अमित गुप्ता नगर सोशल मीडिया महामंत्री प्रभारी, श्री योगेश शंकवार नगर सोशल मीडिया संगठन मंत्री प्रभारी, श्री अनिल जोगी भोपाल नगर सोशल मीडिया संगठन मंत्री प्रभारी, श्री संतोष साहू भोपाल जिला संगठन मंत्री को नमो नमो मोर्चा के पदाधिकारी मनोनीत किए गए। श्री विजय हटवार जी, एवं गुलाब सिंह गोल्हानी की ओर से नव नियुक्त सभी मनोनीत पदाधिकारीयों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी साथ ही साथ उपरोक्त सभी को भाव पूर्ण सम्मान देने के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त कर धन्यवाद ।

Author

Next Post

सीहोर जिले के जनपद पंचायत कार्यालय आष्टा पंचायत समन्वयक अधिकारी को 3000 रूपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने पकड़ा रंगे हाथों…

Fri Oct 11 , 2024
Post Views: 365 सीहोर जिले के जनपद पंचायत कार्यालय आष्टा पंचायत समन्वयक अधिकारी को 3000 रूपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने पकड़ा रंगे हाथों… सीहोर जिले की जनपद पंचायत आष्टा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंदी खेड़ी के रोजगार सहायक राजेश सिंह से स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय अनुदान राशि […]

You May Like

error: Content is protected !!