समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान भाई 04 अक्टूबर तक करा सकते हैं पंजीयन

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान भाई 04 अक्टूबर तक करा सकते हैं पंजीयन

रायसेन, 30 सितम्बर 2024
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए मप्र शासन द्वारा किसान पंजीयन की प्रक्रिया का निर्धारण किया गया है। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार जिले में धान किसान पंजीयन के लिए 23 पंजीयन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है तथा 122 कियोस्क सेन्टरों को पंजीयन हेतु सत्यापित किया गया है। इन निर्धारित स्थलों पर पंजीयन कार्य 04 अक्टूबर 2024 तक प्रातः 07 बजे से रात्रि 09 बजे तक शासकीय कार्य दिवसों में किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले के समस्त किसान भाईयों से अपनी धान फसल के समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु 04 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने की अपील की गई है।
विगत रबी एवं खरीफ की भांति इस वर्ष भी किसान पंजीयन को भू-अभिलेख के डाटाबेस आधारित किया गया है। वन पट्टाधारी एवं सिकमी किसानों के पंजीयन की सुविधा केवल समिति स्तर पर ही है। किसान भाई अपना पंजीयन इन निर्धारित केन्द्रों के अतिरिक्त मोबाईल एप, एमपी ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, तहसील और जनपद कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र/ग्राम पंचायत सुविधा केन्द्र/लोक सेवा केन्द्र और साइबर कैफे पर अधिकतम 50 रू का भुगतान कर पंजीयन करा सकते हैं। शासन द्वारा किसान पंजीयन की अंतिम पंजीयन की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2024 निर्धारित है।

Author

Next Post

जिले में 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक मनाया जाएगा मद्य निषेध सप्ताह

Mon Sep 30 , 2024
Post Views: 249 रायसेन, 30 सितम्बर 2024जिले में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2024 तक मद्य निषेध सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके तहत कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगीं। इसका उद्देश्य समाज में बढ़ती हुई मद्यपान तथा नशीली […]

You May Like

error: Content is protected !!