एमपी सरकार जनता को एक बार फिर बनाएगी कर्जदारः लाडली बहना और कर्मचारियों की सैलरी के लिए ले रही 5000 हजार का कर्ज,अब तक कुल 3 लाख 95 हजार करोड़ का ले चुकी है कर्ज मोहन सरकार

एमपी सरकार जनता को एक बार फिर बनाएगी कर्जदारः लाडली बहना और कर्मचारियों की सैलरी के लिए ले रही 5000 हजार का कर्ज,अब तक कुल 3 लाख 95 हजार करोड़ का ले चुकी है कर्ज मोहन सरकार

भोपाल। मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। प्रदेश सरकार 5 हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। सरकार 12 साल के लिए 2500 करोड़ और 19 साल के लिए 2500 करोड़ का लोन लेगी।जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार बांड गिरवी रख आरबीआई से रकम लेगी। 25 सिंतबर को सरकार के खाते में लोन की रकम आएगी। 6 अगस्त को भी सरकार ने बाजार से कर्ज लिया था। मध्यप्रदेश सरकार अब तक 3 लाख 95 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। बजट पेश करने के बाद मोहन सरकार तीसरी बार कर्ज ले रही है। कर्ज की रकम से सरकार लाडली बहना और कर्मचारियों की सैलरी और रिटायर्ड पेंशनों का भुगतान करेगी। विकास कार्यों का हवाला लेकर सरकार कर्ज लेने जा रही है।

Author

Next Post

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ अवमानना मामलातीनों लोगों के खिलाफ आपराधिक अवमानना याचिका पर हुई सुनवाई

Sat Sep 21 , 2024
Post Views: 250 जबलपुर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ अवमानना मामलातीनों लोगों के खिलाफ आपराधिक अवमानना याचिका पर हुई सुनवाई ओबीसी आरक्षण पर रोक को लेकर तीनों ही भाजपा नेताओं पर गलत बयानी के लगे थे आरोप अवमानना याचिका […]

You May Like

error: Content is protected !!