
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड में लोकसभा कोडरमा के पिपचो ग्राउंड, जयनगर में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
- सीएम डॉ यादव भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अन्नपूर्णा देवी को जिताने की अपील करते हुए कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर हमलावर हुए
- उन्होंने कहा कि आपके नारों की गूंज बता रही है कि हवा का क्या रूख है। कल हमारे विरोधी दलों की सभा इसी स्थान पर हुई थी।
- यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर पर लगी धारा 370 खत्म हुई। आजादी के बाद देश को कलंकित करने का काम कांग्रेस और उनके साथियों ने किया है।
- कांग्रेसी कहते थे कि धारा 370 हटाना असंभव है। यह धारा हटेगी तो देश में खून की नदियां बह जाएगी। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में कोई भी अशोभनीय घटना नहीं हुई।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित कर दिया हैं। उन्होंने देश के विकास के लिए जो योगदान दिया है, उसका अहसान हम जीवन भर नहीं चुका सकते।
- देश में 2014 से पहले आतंकवादी घटनाएं होती थीं। कांग्रेस के लोग कायरों की भांति अपना पल्ला झाड़ते थे। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार आई तो पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया। एक बार नहीं दो-दो बार घर में घुसकर मारा।
- श्रीकृष्ण ने शिक्षा का महत्व सिखाया है। उन्होंने कंस को मारने के बाद शासन नहीं किया बल्कि उज्जैन के सांदीपनी आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने गए।
- सुप्रीम कोर्ट ने 35 साल पहले मुस्लिम बहनों के लिए तीन तलाक पर फैसला देते हुए कहा था तीन तलाक का कानून गलत है। कांग्रेस ने बहुमत के आधार पर लोकसभा में फैसलेे को बदल दिया था। भाजपा ने तीन तलाक खत्म करके मुस्लिम बहनों की सहायता की।
- प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में श्री राम मंदिर पर कोर्ट का फैसला आ गया। मंदिर के लिए भूमि पूजन हुआ, प्राण प्रतिष्ठा हो गई, पूरा देश प्रसन्न हुआ। वहीं कांग्रेस ने इस फैसले को नहीं स्वीकारा और न ही प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल हुए।
- कांग्रेस ने 70 साल तक झूठ बोला है, भगवान राम से नफरत करते रहे। जब इन्हें राम द्रोही कहा जाता है तो बुरा लगता है। ये भगवान राम के अस्तित्व के प्रमाण मांगते हैं। अब अयोध्या में भगवान श्रीराम मुस्करा रहे हैं, उज्जैन में महाकाल मुस्करा रहे हैं तो मथुरा में श्रीकृष्ण नहीं मुस्कराने चाहिए क्या?
- झारखंड में अवैध धन राशि एक हजार करोड़ नौकर के पास मिले, यहां के मुख्यमंत्री को जेल हुई, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमानत पर बाहर आकर कह रहे हैं, मुझे वोट नहीं देंगे तो मुझे जेल जाना होगा, जनता मूर्ख नहीं है जैसे काम करोगे वैसे फल मिलेंगे।
- प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार के लोग डंके की चोट पर कहते हैं, न खाएंगे न खाने देंगे। बेइमानी से देश को कलंकित नहीं होने देंगे। यह भाजपा की सरकार है, जो गलत काम करेगा उसे जेल जाना होगा।
- भाजपा पार्टी ने अपना चुनाव चिन्ह बहुत सोच समझ कर रखा है। चारों ओर फैले कीचड़ में यह कमल खिलेगा। जनता का एक एक वोट भाजपा के पक्ष में डालने का संकल्प करें। तीसरी बार श्री नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है
*