पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्राइम ब्रांच में की शिकायत

भोपाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत की गई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्राइम ब्रांच में की शिकायतपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्राइम ब्रांच में कीपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी

प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच की शिकायत
दिग्विजय सिंह मुस्लिमो के पेरोकार है तो राघवगढ़ का किला और पुत्र की विधानसभा मुस्लिमो को दे दें
-सुमित पचौरी

भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के संबंध में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा जानबूझकर अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी के नेतृत्व में जिला भाजपा ने भोपाल क्राइम ब्रांच में लिखित शिकायत कर प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने क्राइम ब्रांच थाने में दिए शिकायती आवेदन में कहा है कि भोपाल में प्रेस कांन्फ्रेस के दौरान दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के लिए बोले गये शब्द स्तरहीन होकर अपशब्दों की श्रेणी में आते हैं। दिग्विजय सिंह द्वारा जानबूझ कर ऐसे शब्द बोले गए हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा की छवि धूमिल हो और भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करने लगे और कानून व्यवस्था आस्था के पर्व गणेश उत्सव के समय बिगड़ जाएं।
दिग्विजय सिंह के यह शब्द ‘‘भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा यदि मुझे आतंकवदियों का हिमायती मानते हैं, तो उनकी नंपुसकता पर मुझे निराशा होती हैं‘‘, से भाजपा के लाखों कार्यकर्ता अपमानित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बदले की भावना से कभी काम नहीं करती, परंतु दिग्विजय सिंह के ऐसे बयान से निश्चित ही संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दुःख हुआ है। दिग्विजय सिंह के विरूद्ध पूर्व में मानहानी कारक शब्द बोलने के कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा द्वारा एक प्रकरण क्रमांक एस.सी.पी.पी.एम./13/2022 जिला न्यायालय भोपाल में पूर्व से लंबित है जिससे सिद्ध होता है कि दिग्विजय सिंह अभ्यासिक आपराधिक व्यक्ति हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने कहा कि दिग्विजय सिंह मुस्लिमो के हिमायती बन रहे है, वे अजा और अजजा के लोगो का हक छिनाने का प्रयास कर रहे है। दिग्विजय सिंह मुस्लिमो के अगर इतने ही हिमायती है तो वो अपना राघवगढ़ का किला और अपने पुत्र के विधानसभा की सीट किसी मुस्लिम कार्यकर्ता को दे दे। शिकायती आवेदन में दिग्विजय सिंह के विरूद्ध धारा 356, 356(1) व 352 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर सक्त एवं वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
इस अवसर पर उपस्थित थे जिला महामंत्री श्री रविंद्र यति, श्री अनिल अग्रवाल श्री राहुल राजपूत, श्री इंद्रजीत सिंह, आर के सिंह बाधेल, राजेश सिंह,अजय पाटीदार जिले के पदाधिकारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बीना से लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रूपये करेंगे अंतरित- सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में आयेंगे 332.43 करोड़ रूपयेकृषि उपज मंडी बीना में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Sun Sep 8 , 2024
Post Views: 386 भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 सितंबर को सागर जिले के बीना से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. […]

You May Like

error: Content is protected !!