कलेक्टर श्री दुबे ने ग्राम तिनघरा पहुंचकर उल्टी दस्त से पीड़ित ग्रामीणों के उपचार की ली जानकारीग्राम में घर घर जाकर सर्वे कर ग्रामीणों से किया संवाद

कलेक्टर श्री दुबे ने ग्राम तिनघरा पहुंचकर उल्टी दस्त से पीड़ित ग्रामीणों के उपचार की ली जानकारी
ग्राम में घर घर जाकर सर्वे कर ग्रामीणों से किया संवाद

कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा आज सिलवानी तहसील के ग्राम तिनघरा का निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों तिनघरा ग्राम में मौसमी बीमारी के कारण कुछ ग्रामीण उल्टी दस्त से बीमार हो गए थे। जिसकी सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री दुबे द्वारा तत्काल तिनघरा में मेडिकल टीम भेजी गई थी, जिनके द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार प्रारंभ किया गया। मेडिकल टीम 24 घंटे ग्राम में ही मौजूद है तथा शासकीय शाला भवन में कैंप बनाया गया है।

शनिवार को तिनघरा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुबे द्वारा स्वयं ग्राम में घर–घर जाकर सर्वे करते हुए ग्रामीणों से चर्चा कर जानकारी ली गई। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को ग्राम में स्थित पेयजल स्त्रोंतो से सप्लाई बंद करते हुए ग्रामीणों को टैंकरों से पेयजल वितरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही राशन वितरण के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने शासकीय प्राथमिक शाला भवन में बनाए गए मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण कर चिकित्सकों से उपचार के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि तिनघरा में मौसमी बीमारी के कारण ग्रामीण उल्टी दस्त से पीड़ित हैं, यह कोई महामारी नहीं है। ग्राम में पेयजल स्त्रोतों के आसपास साफ सफाई कराई जा रही है। ग्रामीणों को भी अपने घरों तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने, भोजन तथा पेयजल को ढककर रखने, अच्छी तरह हाथ धोने के बाद ही भोजन करने की समझाइश दी जा रही है।

Author

Next Post

युवा कांग्रेस का हल्लाबोल मुख्यमंत्री आवास भोपाल का घेराव कर किया जंगी प्रदर्शन

Sun Sep 1 , 2024
Post Views: 526 युवा कांग्रेस का हल्लाबोल मुख्यमंत्री आवास भोपाल का घेराव कर किया जंगी प्रदर्शन रायसेन। मध्य प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता घोटाला सहित युवाओं की समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने भोपाल में जंगी प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से आए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता […]

You May Like

error: Content is protected !!