गुना फ्लाईंग एकेडमी के नजदीक क्रैश हुआ एयरक्राफ्टतकनीकी खराबी की वजह से हुआ हादसा, दो पायलट जख्मी

गुना फ्लाईंग एकेडमी के नजदीक क्रैश हुआ एयरक्राफ्टतकनीकी खराबी की वजह से हुआ हादसा, दो पायलट जख्मी

मध्यप्रदेश के गुना शहर में रविवार दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर टेस्ट ड्राईव के दौरान तकनीकी खराबी के चलते एक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। जानकारी सामने आई है कि शा-शिब फ्लाईंग एकेडमी में बेलगाम की कम्पनी वेलगाबिया एविएशन के 3 एयरक्राफ्ट सर्विसिंग के लिए भेजे गए थे। इनकी सर्विसिंग के बाद टेस्ट ड्राईव ली जा रही थी। दोपहर 12.30 बजे एयर क्राफ्ट वीटी-बीबीबी को कैप्टन विजय चंद्र ठाकुर और पायलट पेन्डेंट्स उड़ा रहे थे। तभी एकेडमी के नजदीक ही नर्सरी क्षेत्र में एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों पायलट घायल हुए हैं, जिन्हें शहर के निजी अस्पताल संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल कैप्टन विजय चंद्र ठाकुर की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद कैंट थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया मौके पर पहुंचे और पायलट को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। दुर्घटना कैसे हुई है, इसकी शा-शिब एकेडमी द्वारा जांच की जा रही है।

Author

Next Post

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिले में रविवार को निकली गईं तिरंगा रैलियां

Sun Aug 11 , 2024
Post Views: 342 हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिले में रविवार को निकली गईं तिरंगा रैलियां रायसेन, 11 अगस्त 2024जिले में हर घर तिरंगा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अभियान में सक्रिय भागीदारी हेतु नागरिकों को प्रेरित करने के लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जिले में विभिन्न […]

You May Like

error: Content is protected !!