पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
भाजपा सरकार का किसानों से छल जारी है। केंद्र सरकार ने धान के लिए जो नया MSP जारी किया है वह 2300 रुपया प्रति क्विंटल है। जबकि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों को 3100 रुपया प्रति क्विंटल MSP देने का वादा किया था।
यह नया MSP किसानों को भाजपा के वादे से 800 रुपया प्रति क्विंटल कम MSP दे रहा है। यह हाल तब है जब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देश के कृषि मंत्री और मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।
मध्य प्रदेश के किसान भाइयों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी झूठे वादों की राजनीति करती है। किसानों ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान के वादे पर वोट डाला और आज उन्हें 800 रुपया प्रति क्विंटल कम दिया जा रहा है।
मैं मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री से माँग करता हूँ कि वे जनता के सामने आकर स्पष्ट करें कि आख़िर इस धोखेबाज़ी के पीछे क्या कारण है? कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ इस धोखेबाज़ी को बर्दाश्त नहीं करेगी, अगर जल्द से जल्द किसानों को वादे के मुताबिक़ MSP नहीं दिया गया तो कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर इसके लिए संघर्ष करेगी।
