नई दिल्ली।भारत सरकार के मंत्रियों के निजी सचिव नियुक्त-

➡️नई दिल्ली।भारत सरकार के मंत्रियों के निजी सचिव नियुक्त-
नितिन गडकरी के निजी सचिव बने शिंदे दीपक अर्जुन
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी के निजी सचिव नियुक्त
AGMUT कैडर के 2012 बैच के IAS हैं शिंदे दीपक अर्जुन !!
मनोहर लाल के निजी सचिव बने बी विजय दत्ता
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल के निजी सचिव नियुक्त !!
दिल्ली: रमन कुमार को गिरिराज सिंह का निजी सचिव नियुक्त किया गया
कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के निजी सचिव बने रमन कुमार,बिहार के 2009 बैच के IAS हैं रमनकुमार !!

हरदीप सिंह पुरी के निजी सचिव बने रसाल द्विवेदी
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री के निजी सचिव रसाल द्विवेदी नियुक्त
2011 बैच के IRS-C&CE अधिकारी हैं रसाल द्विवेदी !!
डॉ. राजीव कुमार वर्मा बने रहेंगे निजी सचिव
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के निजी सचिव बने रहेंगे
अभी नहीं हुई अर्जुन राम मेघवाल के नए OSD की नियुक्ति !!
राजीव रॉय स्पेशल,OSD सचिव (दूरसंचार) नियुक्त इससे पहले, DDG, दूरसंचार मुख्यालय पद पर कार्यरत थे राजीव रॉय,भारतीय पीएंडटी लेखा एवं वित्त सेवा के अधिकारी है राजीव रॉय

➡️दिल्ली-अपना दल (S) ने अपनी सभी कार्यकारिणी भंग की
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सभी कार्यकारिणी भंग की
अपना दल अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कार्यकारिणी भंग की

➡️मुख्य सचिव से 2023 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की
मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को दिया सफलता का मूलमंत्र
लखनऊ ।प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने उत्तर प्रदेश संवर्ग के भारतीय प्रशासनिक सेवा (2023) के 16 प्रशिक्षु अधिकारियों से भेंट किया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आज के दौर में जन आकांक्षाएं तेजी से बढ़ रही है। पब्लिक सर्वेंट के लिए आने वाले समय में बड़ी चुनौतियां आएंगी, जिनका उन्हें समाधान निकालना होगा। सिविल सेवकों को अपने कार्यों, निर्णयों और सार्वजनिक संसाधनों के उपयोग की जवाबदेही खुद तय करनी होगी। वह अपनी सेवा के माध्यम से देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में प्रमुख भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इंटीग्रिटी आपकी बेस्ट स्ट्रेन्थ है। अपने अंदर घमण्ड न रखें। हम कोई भी कार्य अकेले नहीं कर सकते हैं, इसलिए टीम भावना से कार्य करना होगा। हमारा कार्य आम नागरिकों के चेहरे पर खुशियां लाना है। समानता के सिद्धांतों को कायम रखते हुए आम नागरिकों को उनकी पृष्ठभूमि या संबद्धता की परवाह किए बिना समान अवसर देकर और उचित व्यवहार करके उनमें शासन के प्रति विश्वास जगाना होगा।
उन्होंने कहा कि सिविल सेवा के अधिकारियों की एक अहम जिम्मेदारी होती है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों मिले, उनके जीवन में किस प्रकार से बदलाव लाया जाये, इस दिशा में गंभीरतापूर्वक कार्य करना होगा। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को समय का सदुपयोग करने, बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास करने और नवीनतम टेक्नोलॉजी से स्वयं को अपडेट रखने की भी सलाह दी।
प्रशिक्षु अधिकारियों में सुश्री इशिता किशोर, सुश्री स्मृति मिश्रा, सुश्री स्वाती शर्मा, श्री शिशिर कुमार सिंह, सुश्री वैशाली, सुश्री गुंजिता अग्रवाल, श्री नितिन सिंह, श्री अनुभव सिंह, श्री सई आश्रित शाखमुरी, सुश्री नारायणी भाटिया, श्री महेन्द्र सिंह, श्री चलुवराजु आर, सुश्री काव्या सी, श्री दीपक सिंघनवाल, श्री साहिल कुमार व श्री रिंकू सिंह राही शामिल थे।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव कृषि श्री देवेश चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी निदेशक श्रीमती नीना शर्मा, अपर निदेशक डॉक्टर गरिमा यादव सहित अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Author

Next Post

मुख्यमंत्री ने आज सुबह रोज़ाना की तरह अपने दिन की शुरूआत योग कर की…

Thu Jun 20 , 2024
Post Views: 420 हम करें, आप करें सभी मिलकर स्वस्थ शरीर के लिए योग करें योग दिवस के पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो शीर्षासन और बकासन करते हुये दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह रोज़ाना की तरह अपने दिन […]

You May Like

error: Content is protected !!