
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सम्पूर्ण जिले में जल स्त्रोतों का किया जा रहा है जीर्णोद्धार
रायसेन, 07 जून 2024
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन के लिए कुओं, तालाब, बावड़ी सहित अन्य जल स्त्रोतों को उपयोगी बनाने हेतु साफ-सफाई तथा गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों को भी जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। रायसेन नगर में जनप्रतिनिधियों तथा नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा वार्ड क्रमांक-17 तथा वार्ड क्रमांक-04 में स्थित प्राचीन बावड़ियों को उपयोगी बनाने हेतु साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया। इसी प्रकार बाड़ी विकाखण्ड के ग्राम उटियाकलां तथा घोटीबेहरा में जल स्त्रोतों का गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है।